MPSC Group B Result 2025: एमपीएससी ग्रुप बी का रिजल्ट जारी, mpsc.gov.in से ऐसे करें चेक

एमपीएससी ग्रुप बी का रिजल्ट जारी, mpsc.gov.in से ऐसे करें चेक
X
MPSC Group B Prelims Result 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 8,179 उम्मीदवारों ने सफलता पाई है।

MPSC Group B Result 2025 : अगर आपने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ग्रुप बी (नॉन-गज़ेटेड) सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2024 दी थी, तो अब आपके लिए बड़ी खबर है। आयोग ने MPSC Group B Prelims Result 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 8,179 उम्मीदवारों ने सफलता पाई है और अब ये सभी मेन्स परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं।

उम्मीदवार अपना रिजल्ट mpsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें पास हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम और श्रेणीवार कटऑफ मार्क्स भी शामिल हैं।

ऐसे करें MPSC Group B Result 2025 चेक

  • सबसे पहले MPSC की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं
  • "Latest Updates" सेक्शन में जाएं
  • "MPSC Group B Examination 2025 Result" लिंक पर क्लिक करें
  • PDF डाउनलोड करें और Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें

कटऑफ मार्क्स और पात्रता की जानकारी

MPSC ने रिजल्ट के साथ ही वर्गवार कटऑफ अंक भी जारी किए हैं, जिससे उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का आंकलन कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार कटऑफ से अधिक अंक प्राप्त करते हैं, वे मेन्स के लिए पात्र माने जाएंगे।

हालांकि, आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार की पात्रता केवल परिणाम के आधार पर नहीं बल्कि ऑनलाइन आवेदन में भरी गई जानकारी की पुष्टि के आधार पर तय होगी। दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने आने पर अभ्यर्थन रद्द किया जा सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story