MP कॉलेज एडमिशन 2025: ग्रेजुएशन-पीजी में दाखिले का आखिरी मौका, जानें स्पेशल CLC राउंड डिटेल्स

X
SNAP Test 2025
MP कॉलेज एडमिशन 2025 में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन क्लासेस के लिए स्पेशल CLC राउंड शुरू। 6 सितंबर तक पहले आओ-पहले पाओ आधार पर मिलेगा एडमिशन। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
MP College Admission 2025: मध्यप्रदेश के कॉलेजों में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन क्लासेस में प्रवेश पाने का यह अंतिम अवसर है। उच्च शिक्षा विभाग ने स्पेशल CLC (कॉलेज लेवल काउंसलिंग) राउंड की घोषणा की है। इस राउंड में विद्यार्थियों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा।
स्पेशल CLC राउंड कब होगा?
यह राउंड 1 सितंबर से 6 सितंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। विद्यार्थियों को इस दौरान सीधे संबंधित कॉलेज में जाकर प्रवेश लेना होगा। आखिरी दिन शाम 5 बजे तक फीस जमा करना अनिवार्य है। इसके बाद एडमिशन नहीं मिलेगा।
कैसे होगा एडमिशन?
- विद्यार्थी कॉलेज लॉगिन और अपने लॉगिन से अवेलेबल सीट्स देख सकेंगे।
- अगर किसी कॉलेज में सीट खाली है, तो छात्र सीधे कॉलेज जाकर फीस जमा कर दाखिला प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
- नए रजिस्टर्ड विद्यार्थी केवल एक कॉलेज में पंजीयन कर पाएंगे।
- हेल्प सेंटर पर वेरिफिकेशन के बाद फीस जमा करते ही उसी दिन प्रवेश मिलेगा।
किन बातों का ध्यान रखें?
- केवल रजिस्टर्ड सीटों पर ही दाखिला मिलेगा।
- मेजर और माइनर विषयों का चयन संबंधित विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार होगा।
- कॉलेज प्राचार्य और विश्वविद्यालय मिलकर प्रक्रिया पूरी करेंगे।
क्यों शुरू किया गया स्पेशल CLC राउंड?
पिछले राउंड्स में कई विद्यार्थियों को मनचाहा कॉलेज या विषय नहीं मिल पाया था। साथ ही, कई कॉलेजों में सीटें खाली रह गई थीं। इन सीटों को भरने और छात्रों को आखिरी मौका देने के लिए विभाग ने यह कदम उठाया है।
