MPBSE Exam Date 2026: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

MP Board Exam Schedule 2025
X

MP Board Exam Schedule

बोर्ड ने DPSE (Diploma in Pre-School Education) परीक्षाओं का शेड्यूल भी साथ में घोषित कर दिया है।

MPBSE Exam Date 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 13 अगस्त 2025 को साल 2026 में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। लाखों छात्रों और अभिभावकों को इस अपडेट का लंबे समय से इंतजार था। इस बार बोर्ड ने DPSE (Diploma in Pre-School Education) परीक्षाओं का शेड्यूल भी साथ में घोषित कर दिया है।

अब छात्र www.mpbse.nic.in पर जाकर आसानी से टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार मंडल ने परीक्षाओं की तारीखें पहले ही जारी कर दी हैं ताकि छात्रों को पर्याप्त तैयारी का समय मिल सके।

कक्षा 10वीं परीक्षा शेड्यूल

  1. शुरू: 11 फरवरी 2026
  2. समाप्त: 2 मार्च 2026

समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

पहला पेपर हिंदी का होगा, जबकि गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे मुख्य विषयों के बीच अच्छी गैप दी गई है, जिससे छात्रों को रिवीजन का समय मिल सके।

कक्षा 12वीं परीक्षा शेड्यूल

  1. शुरू: 7 फरवरी 2026
  2. समाप्त: 3 मार्च 2026

समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

सभी स्ट्रीम्स (साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स) के पेपर शामिल होंगे। भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र और बायोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के बीच भी पर्याप्त समय रखा गया है।

प्रैक्टिकल परीक्षाएं: 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक।

DPSE परीक्षा शेड्यूल

  1. प्रथम वर्ष: 10, 13, 16, 18 फरवरी 2026
  2. द्वितीय वर्ष: 11, 14, 17, 19 फरवरी 2026

समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

महत्वपूर्ण नियम

  1. परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:00 बजे तक पहुंचना जरूरी
  2. उत्तर पुस्तिका 8:50 बजे और प्रश्न पत्र 8:55 बजे मिलेगा
  3. पब्लिक हॉलिडे होने पर भी तय तारीख पर ही होगी परीक्षा
  4. प्रैक्टिकल परीक्षाएं नियमित छात्रों के स्कूल में और प्राइवेट छात्रों के निर्धारित केंद्रों पर होंगी
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story