MBOSE SSLC Admit Card 2026 जारी: mbose.in से करें डाउनलोड, जानें परीक्षा की तारीख

MBOSE SSLC Admit Card 2026 OUT
MBOSE SSLC Admit Card 2026: मेघालय बोर्ड के 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने SSLC एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा स्पष्ट किया गया है कि एडमिट कार्ड ऑनलाइन केवल स्कूलों के लॉगिन से ही डाउनलोड किए जा सकते हैं। छात्र अपने संबंधित स्कूल से ही प्रवेश पत्र प्राप्त करेंगे। इस साल SSLC परीक्षा 30 जनवरी 2026 से शुरू होकर 11 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।
MBOSE SSLC Exam 2026: परीक्षा की तारीखें
- परीक्षा प्रारंभ: 30 जनवरी 2026
- परीक्षा समाप्त: 11 फरवरी 2026
- परीक्षा मोड: ऑफलाइन (लिखित परीक्षा)
MBOSE SSLC Admit Card 2026 से जुड़ी जरूरी गाइडलाइन
बोर्ड ने एडमिट कार्ड को लेकर कुछ अहम निर्देश जारी किए हैं-
- सभी एडमिट कार्ड स्कूलों द्वारा डाउनलोड और प्रिंट किए जाएंगे।
- प्रवेश पत्र पर स्कूल प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे।
- छात्रों को एडमिट कार्ड स्कूल से ही प्राप्त करना होगा।
- हर परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड साथ लाना जरूरी।
- बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
कैसे डाउनलोड करें MBOSE 10th Admit Card 2026
ध्यान दें कि छात्र सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते, यह सुविधा केवल स्कूलों के लिए है। प्रक्रिया इस प्रकार है-
- आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जाएं
- नोटिस बोर्ड सेक्शन में SSLC Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें
- स्कूल लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें
- सभी छात्रों के एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देंगे
- एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकालें
- हस्ताक्षर के बाद छात्रों को वितरित करें
MBOSE SSLC Admit Card 2026 में दर्ज जानकारी
एडमिट कार्ड में निम्न जानकारियां होंगी-
- छात्र का नाम
- स्कूल का नाम
- रोल नंबर
- माता-पिता का नाम
- परीक्षा तिथियां
- विषयवार परीक्षा शेड्यूल
- परीक्षा केंद्र का नाम व पता
- परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश
