Krishna Janmashtami 2025: किन राज्यों में 16 अगस्त को स्कूल रहेंगे बंद? देखें पूरी लिस्ट

(Image: GROK) Krishna Janmashtami 2025: 16 अगस्त को स्कूल रहेंगे बंद!
School Holiday 16 August: कृष्ण जन्माष्टमी (कृष्णाष्टमी, गोकुलाष्टमी या जन्माष्टमी) इस साल शनिवार, 16 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के रूप में पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। मथुरा और वृंदावन में सबसे बड़े आयोजन होते हैं, लेकिन पूरे भारत में मंदिर सजावट, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन देश के लगभग सभी राज्यों में स्कूल बंद रहते हैं।
क्या 16 अगस्त को स्कूल बंद रहेंगे?
हालांकि केंद्र या राज्य सरकारों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन कई राज्यों और शहरों में इस दिन स्कूल बंद रहने की संभावना है। इनमें शामिल हैं:
- अहमदाबाद (गुजरात)
- आइज़ोल (मिज़ोरम)
- भोपाल (मध्य प्रदेश)
- चंडीगढ़
- चेन्नई (तमिलनाडु)
- देहरादून (उत्तराखंड)
- गंगटोक (सिक्किम)
- हैदराबाद (तेलंगाना)
- जयपुर (राजस्थान)
- जम्मू-कश्मीर
- कानपुर (उत्तर प्रदेश)
- लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
- पटना (बिहार)
- रायपुर (छत्तीसगढ़)
- रांची (झारखंड)
- शिलॉन्ग (मेघालय)
- विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश)
लंबा विकेंड का मौका
इस महीने (अगस्त का महीना) 15 अगस्त (शुक्रवार) को स्वतंत्रता दिवस और 17 अगस्त (रविवार) को अवकाश होने के कारण कई स्कूल 16 अगस्त को भी छुट्टी रख सकते हैं। इससे छात्रों को तीन दिन का लंबा वीकेंड मिलेगा। नियमित कक्षाएं 18 अगस्त (सोमवार) से फिर शुरू होंगी।
जन्माष्टमी का क्या महत्व है?
हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा में देवकी और वसुदेव के घर भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। यह घटना 5,000 वर्ष से भी अधिक पुरानी मानी जाती है, जब अत्याचारी राजा कंस का शासन था। कृष्ण का जन्म धर्म की विजय और अधर्म के अंत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन उपवास, भजन-कीर्तन, नृत्य-नाटक और मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है।
