JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड परीक्षा का प्रश्न पत्र जारी, जानें कब आएगी आंसर-की

JEE Advanced 2025: IIT कानपुर ने JEE Advanced 2025 के आधिकारिक प्रश्नपत्र जारी कर दिए हैं।जो छात्र इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब jeeadv.ac.in वेबसाइट पर जाकर पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के PDF फॉर्मेट में प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ये पेपर अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध हैं, जिससे सभी अभ्यर्थियों को सुविधा होगी।
परीक्षा का पूरा शेड्यूल
बता दें, JEE Advanced परीक्षा का आयोजन 18 मई 2025 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से 12 बजे तक – पेपर 1 और दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक – पेपर 2 हुआ। हर पेपर में तीन विषयों – भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित – से कुल 54 प्रश्न पूछे गए। हर खंड से 18 प्रश्न शामिल थे।
अगला स्टेप क्या है?
परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को IIT में बीटेक दाखिले के लिए JoSAA काउंसलिंग 2025 में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसलिए जरूरी है कि छात्र अपनी रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी समय पर जांच लें और यदि कोई आपत्ति है तो समय रहते दर्ज करें।
कैसे डाउनलोड करें JEE Advanced 2025 प्रश्न पत्र?
उम्मीदवार jeeadv.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
अब “Question Papers” सेक्शन में जाएं।
पेपर 1 और पेपर 2 का चयन करें।
अपनी पसंदीदा भाषा चुनें (हिंदी या अंग्रेज़ी)।
PDF डाउनलोड करें और अपनी तैयारी का मूल्यांकन करें।