JAC Class 9th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 9वीं का रिजल्ट किया जारी, ऐसे करें डाउनलोड

AP Inter Supply Results 2025
X

AP Inter Supply Results 2025

JAC Class 9th Result 2025 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं का वार्षिक परिणाम 2025 आज, 14 मई को जारी कर दिया है।

JAC Class 9th Result 2025 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं का वार्षिक परिणाम 2025 आज, 14 मई को जारी कर दिया है। जो छात्र इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब jacresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल कोड और रोल नंबर की जरूरत होगी, जो कि उनके एडमिट कार्ड पर दिया गया है। जैसे ही आप इन जानकारियों को वेबसाइट पर डालते हैं, आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

मार्च में हुई थी परीक्षा

झारखंड बोर्ड कक्षा 9वीं की परीक्षा 10 मार्च, 11 मार्च और 12 मार्च 2025 को हुई थी। वहीं, आज परिणाम जारी कर दिया गया है। इस साल जेएसी 9वीं परीक्षा में लगभग 4.7 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे करें डाउनलोड

  1. झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब जेएसी कक्षा 9वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा।
  4. अब यहां मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट कर दें।
  5. अंत में छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story