JAC Board Exam 2026: झारखंड बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

UP Sainik School
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आखिरकार छात्रों का इंतज़ार खत्म कर दिया है। बोर्ड ने 2026 की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की डेटशीट आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। इस बार बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू होंगी और लिखित परीक्षा के साथ-साथ प्रैक्टिकल की समय-सारणी भी घोषित कर दी गई है।
जारी शेड्यूल के अनुसार, JAC 10वीं बोर्ड परीक्षा 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। ये परीक्षाएं सुबह की पाली में होंगी, जो 9:45 AM से 1:00 PM तक चलेगी। वहीं, JAC 12वीं बोर्ड परीक्षा 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक चलेगी और इन्हें दोपहर सत्र यानी 2:00 PM से 5:15 PM तक कराया जाएगा।
बोर्ड ने एडमिट कार्ड की तारीखें भी घोषित की हैं। छात्र 10वीं का एडमिट कार्ड 16 जनवरी 2026 से और 12वीं का एडमिट कार्ड 17 जनवरी 2026 से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, दोनों कक्षाओं के आंतरिक मूल्यांकन और प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच अपने-अपने स्कूलों में कराई जाएंगी।
JAC की इस समय-सारणी के जारी होने से अब छात्रों की तैयारी और भी तेज हो जाएगी। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि समय पर परीक्षा की सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें।
