IGNOU Admission 2026: छात्रों के लिए बड़ी राहत, इग्नू जनवरी सेशन की लास्ट डेट बढ़ी; जल्द कर लें अप्लाई

IGNOU Admission 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जनवरी सेशन 2026 के लिए एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक छात्र 15 फरवरी 2026 तक यूजी, पीजी, ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ODL), ऑनलाइन कोर्स और IOP प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जो उम्मीदवार किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए यह आखिरी मौका हो सकता है। छात्र IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर या डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
सुविधानुसार कोर्स का विकल्प
IGNOU छात्रों को पढ़ाई के लिए Online और Open Distance Learning (ODL) दोनों विकल्प देता है। स्टूडेंट्स अपनी सुविधा और समय के अनुसार कोर्स का चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा SAARC, Non-SAARC, NRI और FSRI कैटेगरी के विदेशी छात्र भी तय तिथियों के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
IGNOU Admission 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले ignou.ac.in वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर Admission सेक्शन में क्लिक करें
- अपने पसंदीदा प्रोग्राम के लिंक पर जाएं
- Click Here for Registration पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें
- लॉगिन कर जरूरी डिटेल भरें और फॉर्म पूरा करें
- निर्धारित फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें
- भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
एडमिशन कैंसिलेशन की सुविधा भी उपलब्ध
अगर कोई छात्र एडमिशन लेने के बाद उसे वापस लेना चाहता है, तो IGNOU की ओर से Admission Withdrawal Facility भी दी गई है। तय समय के भीतर आवेदन वापस लेने पर नियमों के अनुसार फीस में कटौती कर रिफंड किया जाएगा।
