ICSI CS June Result 2025 OUT: सीएस प्रोफेशनल कोर्स का रिजल्ट जारी, भूमि और प्रशिल ने बाजी मारी, ऐसे करें चेक

ICSI CS June Result 2025 OUT
X

ICSI CS June Result 2025 OUT

CS एग्जीक्यूटिव का रिजल्ट दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा।

ICSI CS June Result 2025 OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) 25 अगस्त को CS जून एग्जाम 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया। परिणाम 2 चरण में जारी किए गए हैं। पहले सीएस प्रोफेशनल कोर्स का रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी किया गया है। और उसके बाद CS एग्जीक्यूटिव का रिजल्ट दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार अपना स्कोर और सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स सीधे ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर चेक कर सकते हैं।

CS Professional Topper

आईसीएसआई ने सीएस प्रोफेशनल जून परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सिलेबस 2017 में प्रशिल सिंह ने टॉप किया है। वहीं, सिलेबस 2022 की टॉपर लिस्ट में भूमि विनोद मेहता ने बाजी मारी है।

ऐसे करें चेक

  • ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • होमपेज पर CS प्रोफेशनल/CS एग्जीक्यूटिव जून रिजल्ट लिंक (दोपहर 2 बजे के बाद) पर क्लिक करें।
  • अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story