ICMAI CMA Inter और Final Result June 2025 घोषित: डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना रिजल्ट

ICMAI CMA Inter and Final Result June 2025 announced
X

ICMAI CMA Inter और Final Result June 2025 घोषित

ICMAI ने CMA Inter और Final कोर्स के जून 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इंटर और फाइनल की पास प्रतिशत, टॉपर लिस्ट और डायरेक्ट लिंक के साथ पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

ICMAI CMA Inter and Final Result June 2025: द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने CMA इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स के जून 2025 परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।

इंटर कोर्स रिजल्ट

ICMAI के अनुसार, CMA इंटर ग्रुप 1 में कुल 26,974 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 2,864 (10.62%) पास हुए। ग्रुप 2 में 15,333 उम्मीदवारों में से 4,664 (30.42%) पास हुए। वहीं, दोनों ग्रुप की परीक्षा देने वाले 9,998 उम्मीदवारों में से 864 ने एक ग्रुप और 1,375 ने दोनों ग्रुप पास किए।

फाइनल कोर्स रिजल्ट

CMA फाइनल ग्रुप 3 में 10,503 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 1,701 (16.20%) पास हुए। ग्रुप 4 में 4,458 उम्मीदवारों में से 1,108 (24.85%) पास हुए। दोनों ग्रुप देने वाले 3,493 उम्मीदवारों में से 478 ने एक ग्रुप और 651 ने दोनों ग्रुप पास किए।

कुल सफल उम्मीदवार

परिणाम घोषित होने के बाद, 5,491 उम्मीदवारों ने इंटरमीडिएट कोर्स और 2,167 उम्मीदवारों ने फाइनल कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

11 जून से 17 जून 2025 तक आयोजित हुई थी परीक्षा

CMA इंटर और फाइनल जून 2025 परीक्षा 11 जून से 17 जून 2025 तक आयोजित हुई थी। फाइनल परीक्षा सुबह 10 बजे से 1 बजे तक और इंटर परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की गई थी।

ICMAI CMA Inter and Final Result June 2025: कैसे देखें रिजल्ट?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर “CMA June 2025 Final” या “CMA June 2025 Inter” रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
  • अब, रिजल्ट स्क्रीन पर शो हो जाएगा, जिसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।

CMA Result 2025 देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story