HP Board 12th Result 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट hpbose.org पर है आने वाला, ऐसे करें चेक

X
HP Board Result 2025 : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) आज यानी 15 मई 2025 को 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम कभी भी जारी कर सकता है।
HP Board Result 2025 : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) आज यानी 15 मई 2025 को 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम कभी भी जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, HP Board Result 2025 आज घोषित किया जा सकता है, हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक समय की पुष्टि नहीं हुई है। जो छात्र HPBOSE की 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जरूरी विवरण पोर्टल पर दर्ज करना होगा। HPBOSE की मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, माता-पिता के नाम, विषय अनुसार अंक, कुल अंक, ग्रेड और पास/फेल/कम्पार्टमेंट का स्टेटस शामिल होगा।
- ऐसे करें चेक:
आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं - “HP Board Result 2025 Class 10th/12th” के लिंक पर क्लिक करें
- नया पेज खुलेगा, जहां रोल नंबर दर्ज करें
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
- भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें या PDF सेव कर लें
