HP TET Result 2025 OUT: hpbose.org पर ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

HP TET June 2025 Result 2025 OUT
HP TET Result 2025 OUT: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) जून 2025 का रिजल्ट 13 अगस्त 2025 को घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड hpbose.org पर जाकर एप्लिकेशन नंबर या रोल नंबर के जरिए देख सकते हैं।
कब हुई थी परीक्षा?
HP TET जून 2025 परीक्षा 1, 7, 8, 11 और 14 जून 2025 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। अब बोर्ड ने उम्मीदवारों के अंक, क्वालिफाइंग स्टेटस और अन्य जरूरी जानकारियों के साथ स्कोरकार्ड जारी कर दिया है।
उम्मीदवारों को मिलेगा लाइफटाइम वैधता वाला सर्टिफिकेट
इस परीक्षा में सफल हुए सभी उम्मीदवारों को HP TET क्वालिफाइंग सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जिसकी वैधता लाइफटाइम होगी। यह सर्टिफिकेट उन्हें हिमाचल प्रदेश के सरकारी और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक पद के लिए पात्र बनाता है।
HP TET Result 2025 OUT: हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- इसके बाद "Results" सेक्शन में जाएं।
- फिर, "Results of Teacher Eligibility Test (TET) June 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अब, अपना रोल नंबर या एप्लिकेशन नंबर डालें।
- डिटेल सबमिट करने के बाद रिजल्ट सक्रीन पर शो हो जाएगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिट निकालकर अपने पास रख लें।
रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक।
HP TET Result 2025 OUT: कट ऑफ मार्क्स
- सामान्य वर्ग: 150 में से 90 अंक (60%)
- आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwD): 150 में से 82.5 अंक (55%)
