HBSE 10th Result 2025: हरियाणा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, ओवरऑल कैसा रहा परिणाम? एक क्लिक में जानिए

HBSE 10th Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने शनिवार (17 मई) को HBSE 10th Result 2025 घोषित कर दिया है। छात्र bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यहां उन्हें HBSE 10th Result 2025 का कुल पास प्रतिशत, लिंग-वार परिणाम सहित अन्य विवरण भी मिल जाएगा।
हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा में सरकारी स्कूलों का 89.30% पास प्रतिशत और निजी स्कूलों का 96.28% रिजल्ट रहा। लड़कों की बात करें तो 1,42,250 में से 1,29,544 यानी 91.07% छात्र पास हुए। जबकि, 129249 छात्राओं में से 121566 यानी 94.06 पास रहीं।
Live Updates
- 17 May 2025 3:15 PM
HBSE 10th Result 2025: रिजल्ट सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट से खराब
हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा में प्राइवेट स्कूलों को रिजल्ट सरकारी की अपेक्षा बेहतर है। राजकीय स्कूलों में 89.30% प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। जबकि, प्राइवेट विद्यालयों में 96.28% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की स्कूलों का रिजल्ट 92.35% और शहरी स्कूलों में 92.83% रहा।
- 17 May 2025 2:17 PM
हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 की टॉपर्स सूची: HBSE 10th toper list
हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में रोहित, माही, रोमा, और तानिया 5 छात्र-छात्राएं टॉपर हैं। सभी को 497 अंक मिले मिले हैं।
सेकेंड रैंक: इनमें अक्षित सहरावत, योगेश, रिंकू, दिव्यांशी, सुनयना, और दीक्षा छह स्टूडेंट्स शामिल हैं। इन्हें 496 अंक मिल हैं।
थर्ड रैंक: निधि, मानसी, रामा, अक्षिता, गर्विता, खुशबू, खुशी, मेघा, जीना चौहान, और इशु सहित दस छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इन्हें 495 अंक मिले हैं।
- 17 May 2025 2:11 PM
हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025: 92.49% रेगुलर, 73.08% छात्र स्वाध्यायी पास
हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में 92.49% रेगुलर छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि, स्वयंपाठियों यानी स्वाध्यायी छात्रों का परिणाम 73.08% रहा। मुक्त विद्यालय की क्रैश कैटेगरी का परिणाम 15.79% और री-अपीयर (दोबारा परीक्षा देने वाले) छात्रों का रिजल्ट 70.23% आया है।
- 17 May 2025 2:07 PM
हरियाणा 10वीं बोर्ड परिणाम 2025: जिलावार प्रदर्शन
हरियाणा 10वीं बोर्ड में सबसे बेहतर रिजल्ट रेवाड़ी जिले का रहा। इसके बाद चरखी दादरी दूसरे स्थान पर और महेंद्रगढ़ को तीसरा स्थान मिला है।
- 17 May 2025 2:06 PM
5,737 को एसेंशियल रिपीट
सेकेंडरी (शैक्षणिक) नियमित परीक्षा 2025 में 2,71,499 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 2,51,110 छात्र पास हुए, जबकि 5,737 को एसेंशियल रिपीट (ई.आर.) के रूप में चिह्नित किया गया, जिसका अर्थ है कि उन्हें परीक्षा के लिए फिर से उपस्थित होना होगा। पास प्रतिशत 92.49% है।
- 17 May 2025 2:01 PM
BSEH हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025: पास प्रतिशत के रुझान देखें
2024: 95.22 प्रतिशत
2023: 65.43 प्रतिशत
2022: 73.18 प्रतिशत
2021: महामारी के कारण परीक्षा रद्द
2020: 64.59 प्रतिशत
