CTET Admit Card 2026: अब दो दिन होगी परीक्षा, 7–8 फरवरी को एग्जाम; शिफ्ट टाइमिंग और डिटेल्स देखें

अब दो दिन होगी परीक्षा, 7–8 फरवरी को एग्जाम; शिफ्ट टाइमिंग और डिटेल्स देखें
X
सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2026 में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए सीबीएसई ने अहम अपडेट जारी किया है।

सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2026 में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए सीबीएसई ने अहम अपडेट जारी किया है। पहले यह परीक्षा 8 फरवरी 2026 को एक ही दिन आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है।

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, CTET परीक्षा अब दो दिन—7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देशभर के करीब 140 शहरों में करवाई जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को बेहतर व्यवस्था मिल सके।

परीक्षा शिफ्ट और टाइमिंग

सीबीएसई CTET परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्ट में आयोजित करेगा।

  1. मॉर्निंग शिफ्ट: पेपर 2 – सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  2. इवनिंग शिफ्ट: पेपर 1 – दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक

CTET Admit Card 2026 कब होंगे जारी

CTET परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन मोड में ही उपलब्ध होंगे। किसी भी अभ्यर्थी को डाक या व्यक्तिगत रूप से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट) ले जाना अनिवार्य होगा। बिना इन दस्तावेजों के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।

CTET Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं
  • होम पेज पर LATEST NEWS सेक्शन में दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story