COMEDK Results 2025: सीओएमईडीके अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट के नतीजे घोषित, शिशिर एच शेट्टी ने किया टॉप

COMEDK Results 2025: सीओएमईडीके अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस के नतीजे आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। कर्नाटक के मेडिकल, डेंटल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित इस परीक्षा में इस बार 1.13 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। रिजल्ट, स्कोर कार्ड और रैंक लिस्ट comedk.org पर अपलोड कर दिए गए हैं।
इस साल 1,31,937 छात्रों ने COMEDK UGET के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 1,13,111 ने परीक्षा दी। दिलचस्प बात ये रही कि इनमें कर्नाटक से 37,715 और अन्य राज्यों से 75,396 छात्र शामिल थे।
परीक्षा दो चरणों में हुई:
पहली 10 मई को और दूसरी 25 मई को उन 24 केंद्रों पर जहां ऑपरेशन सिंदूर के चलते परीक्षा टाल दी गई थी। फाइनल आंसर की 4 जून को जारी की गई, जिस पर छात्रों की ओर से 69 आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं।
अब नज़र डालें टॉपर्स पर:
इस बार के COMEDK टॉप 10 में चार छात्र कर्नाटक से हैं, जबकि आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश से दो-दो, और बिहार व पंजाब से एक-एक छात्र ने जगह बनाई है।
रैंक नाम राज्य
1 शिशिर एच शेट्टी कर्नाटक (मूडबिद्री)
2 मलिक जैन पंजाब
3 वरुण जे कुमार कर्नाटक
4 वेन्नापुसा हर्षवर्धन रेड्डी आंध्र प्रदेश
5 नितेश आनंद बिहार
6 एनबी रितेश शान उत्तर प्रदेश (गाजियाबाद)
7 मनोजना श्रीविजय कलबुर्गी कर्नाटक (अमृतहल्ली)
8 जी साईकिरन कर्नाटक (कलेना अग्रहारा)
9 अनुराग चौधरी उत्तर प्रदेश (छजारसी)
10 भूपति नितिन अग्निहोत्री आंध्र प्रदेश (न्यूटाउन)
COMEDK स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- COMEDK 2025 की आधिकारिक वेबसाइट - comedk.org पर जाएं।
- परिणाम या COMEDK लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार लॉगिन के अंदर, आवेदन संख्या आईडी/उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- परिणाम रैंककार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- सभी विवरणों की जाँच करें और सत्यापित करें।
- और COMEDK 2025 UGET स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
