CMAT 2026 Admit Card: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, exams.nta.ac.in/CMAT से करें डाउनलोड

CMAT 2026 Admit Card OUT Download here
X

एनटीए ने CMAT 2026 का Admit Card जारी कर दिया है।

CMAT 2026 का एडमिट कार्ड NTA ने जारी कर दिया है। उम्मीदवार exams.nta.ac.in/CMAT से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 25 जनवरी 2026 को होगी।

CMAT 2026 Admit Card: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CMAT 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। रजिस्टर्ड अभ्यर्थी अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

CMAT 2026: जरूरी जानकारी

NTA के अनुसार, CMAT 2026 की परीक्षा 25 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, जिसकी अवधि 180 मिनट (3 घंटे) तय की गई है। प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी भाषा में होगा।

CMAT 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

जो उम्मीदवार CMAT 2026 के लिए पंजीकृत हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर दिख रहे 'CMAT 2026 Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर, लॉगिन पेज पर एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • अब, सबमिट बटन पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • अंत में एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में दर्ज होगी ये जानकारियां

CMAT 2026 के एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार से जुड़ी कई अहम जानकारियां दर्ज होंगी। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम, साथ ही परीक्षा केंद्र का पूरा पता शामिल रहेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि सभी विवरण ध्यान से जांच लें।

CMAT 2026 परीक्षा पैटर्न और टाइम मैनेजमेंट

CMAT 2026 में उम्मीदवारों को पूरे 180 मिनट में सभी सेक्शन पूरे करने होंगे। खास बात यह है कि किसी भी सेक्शन के लिए अलग से समय निर्धारित नहीं है। अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार सेक्शन बदल सकते हैं और समय का प्रबंधन कर सकते हैं।

CMAT 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक।

इस परीक्षा में Quantitative Techniques & Data Interpretation, Logical Reasoning, Language Comprehension, General Awareness और Innovation & Entrepreneurship जैसे विषय शामिल होंगे। तीन घंटे की परीक्षा में संतुलित गति और सटीकता बेहद जरूरी मानी जा रही है।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

NTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई सूचना या अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही नजर बनाए रखें। किसी भी अफवाह या अनधिकृत सूचना पर भरोसा न करें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story