CBSE class 12th examination result 2025: सीबीएसई 12वीं कक्षा का ओवरऑल रिजल्ट कैसा रहा? यहां एक क्लिक पर जानें

CBSE 12th Board Result , Raipur , Chhattisgarh News In Hindi , Students
X
CBSE class 12th examination result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज, 2025 की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस साल का ओवरऑल पास प्रतिशत 88.39% रहा है।

CBSE class 12th examination result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज, 2025 की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस साल का ओवरऑल पास प्रतिशत 88.39% रहा है, जो पिछले साल के मुकाबले 0.41% अधिक है। यानी इस बार छात्रों का प्रदर्शन और भी बेहतर देखने को मिला।

कितने छात्रों ने दी परीक्षा और कितने हुए पास?

CBSE परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने जानकारी दी कि इस साल 12वीं की परीक्षा के लिए 17,04,367 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 16,92,794 छात्र उपस्थित हुए। इनमें से 14,96,307 छात्र सफल घोषित किए गए हैं।

लड़कियों ने फिर दिखाया दम

इस साल भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत: 91.64% रहा, और लड़कों का पास प्रतिशत: 85.70%

यानी लड़कियों ने लड़कों से 5.94% अधिक सफलता हासिल की है।

किसने मारी बाज़ी?

CBSE रिजल्ट में इस बार विजयवाड़ा टॉप पर रहा – यहां 99.60% छात्र पास हुए।

अन्य जिलों का रिजल्ट इस प्रकार रहा:

  1. त्रिवेंद्रम: 99.32%
  2. चेन्नई: 97.39%
  3. बेंगलुरु: 95.95%
  4. दिल्ली (पश्चिम): 95.37%
  5. दिल्ली (पूर्व): 95.06%
  6. चंडीगढ़: 91.61%
  7. पंचकूला: 91.17%
  8. पुणे: 90.93%
  9. अजमेर: 90.40%
  10. भुवनेश्वर: 83.64%
  11. गुवाहाटी: 83.62%
  12. देहरादून: 83.45%
  13. पटना: 82.86%
  14. भोपाल: 82.46%
  15. नोएडा: 81.29%
  16. प्रयागराज: 79.53%

ऐसे देखें CBSE 12वीं का रिजल्ट

  1. CBSE की वेबसाइट cbse.gov.in या results.nic.in पर जाएं
  2. "Senior School Certificate Examination (Class XII) Results 2025" लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें
  4. “Submit” बटन दबाएं – स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा
  5. भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट जरूर कर लें

आप digilocker.gov.in से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story