CBSE 10-12th Admit Card 2026: सीबीएसई बोर्ड 10-12वीं का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक

सीबीएसई बोर्ड 10-12वीं का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक
X

AFCAT 1 2026 Answer Key

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने जा रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही हैं। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसकी सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।

CBSE Class 10, 12 Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं
  • होम पेज पर CBSE Class 10/12 Admit Card 2026 के PDF लिंक पर क्लिक करें
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
  • लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें

CBSE Class 10 Exam Date Sheet 2026 (Revised)

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का संशोधित टाइम टेबल भी जारी कर दिया है—

17 फरवरी 2026: गणित (स्टैंडर्ड / बेसिक)

18 फरवरी: होम साइंस

20 फरवरी: ब्यूटी एंड वेलनेस, मार्केटिंग एंड सेल्स, डेटा साइंस सहित अन्य स्किल सब्जेक्ट

21 फरवरी: अंग्रेजी (कम्युनिकेटिव / लैंग्वेज एंड लिटरेचर)

25 फरवरी: साइंस

27 फरवरी: कंप्यूटर एप्लीकेशन, आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

2 मार्च: हिंदी कोर्स A और B

7 मार्च: सोशल साइंस

10 मार्च: फ्रेंच, जर्मन, जापानी सहित अन्य विदेशी भाषाएं

(अन्य विषयों की विस्तृत डेट शीट आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है)

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

छात्र परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं। बिना हॉल टिकट के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story