CBSE class 10th examination result 2025: सीबीएसई 10वीं कक्षा का ओवरऑल रिजल्ट कैसा रहा? यहां एक क्लिक पर जानें

सीबीएसई 10वीं कक्षा का ओवरऑल रिजल्ट कैसा रहा? यहां एक क्लिक पर जानें
X
CBSE class 10th examination result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 2025 घोषित कर दिया है। इस बार का ओवरऑल पास प्रतिशत 93.60% रहा है।

CBSE class 10th examination result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 2025 घोषित कर दिया है। इस बार का ओवरऑल पास प्रतिशत 93.60% रहा है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर प्रदर्शन दर्शाता है। बता दें, छात्र लंबे समय से इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे और अब CBSE ने आधिकारिक वेबसाइट्स के जरिए इसे जारी कर दिया है।

इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में 21 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से करीब 93.60% छात्र सफल घोषित किए गए हैं। ये आंकड़ा पिछले साल की तुलना में उत्साहजनक है और इससे छात्रों के प्रदर्शन में आई सकारात्मक बढ़ोतरी का संकेत मिलता है।

लड़कियों ने फिर दिखाया कमाल
हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत: 94.75% और लड़कों का पास प्रतिशत: 92.71% रहा। लड़कियों ने लगभग 2% ज्यादा सफलता के साथ बाजी मारी है।

टॉप पर रहे ये क्षेत्र
CBSE 10वीं के नतीजों में त्रिवेंद्रम, विजयवाड़ा और चेन्नई जैसे रीजन ने टॉप किया है। इन क्षेत्रों में पास प्रतिशत 98% से ऊपर रहा, जो कि देश के बाकी हिस्सों की तुलना में शानदार माना जा रहा है।

क्षेत्रवार प्रदर्शन: कौन रहा आगे, कौन पीछे?
CBSE कक्षा 10वीं के 2025 के परिणामों में विभिन्न क्षेत्रों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा:

  1. त्रिवेंद्रम: 99.79% (शीर्ष स्थान)
  2. प्रयागराज: 91.01
  3. चेन्नई: 97.39%
  4. विजयवाड़ा 99.79
  5. पुणे: 96.54%
  6. अजमेर: 95.44%
  7. दिल्ली पश्चिम: 95.7%
  8. दिल्ली पूर्व: 95.24%
  9. चंडीगढ़: 93.71%
  10. पंचकूला: 92.77%
  11. बेंगलुरु: 78.71%
  12. दिल्ली पश्चिम: 95.37%
  13. दिल्ली पूर्व: 95.06%
  14. चंडीगढ़: 91.61%
  15. पंचकूला: 91.17%
  16. भोपाल: 92.71%
  17. भुवनेश्वर: 92.64%
  18. पटना: 91.90%
  19. देहरादून: 92.64%
  20. नोएडा: 89.41%
  21. गुवाहाटी: 84.14%

ऐसे करें CBSE 10वीं रिजल्ट 2025 चेक

  • सबसे पहले CBSE की वेबसाइट cbse.gov.in या results.nic.in पर जाएं।
  • "Class X Results 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • "Submit" पर क्लिक करें – आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • भविष्य के लिए इसे डाउनलोड या प्रिंट करना न भूलें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story