CBSE 12th TOPPER: ईशानी देबनाथ को मिले 500 में से 500 अंक, बिना ट्यूशन किया टॉप, साइकोलॉजी की करना चाहती हैं पढ़ाई

ईशानी देबनाथ को मिले 500 में से 500 अंक, बिना ट्यूशन किया टॉप, साइकोलॉजी की करना चाहती हैं पढ़ाई
X
ईशानी ने ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 500 में से 500 अंक हासिल कर 100% स्कोर किया है। इंग्लिश कोर, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स और साइकोलॉजी इन सभी विषयों में उन्होंने न सिर्फ थ्योरी बल्कि प्रैक्टिकल में भी पूरे अंक पाए हैं।

CBSE 12th TOPPER: सीबीएसई 12वीं के नतीजों में इस बार अहमदाबाद की ईशानी देबनाथ ने वो कर दिखाया जो बहुत कम स्टूडेंट कर पाते हैं। डीपीएस बोपल की छात्रा ईशानी ने ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 500 में से 500 अंक हासिल कर 100% स्कोर किया है। इंग्लिश कोर, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स और साइकोलॉजी इन सभी विषयों में उन्होंने न सिर्फ थ्योरी बल्कि प्रैक्टिकल में भी पूरे अंक पाए हैं।

साइकोलॉजी की करना चाहती हैं पढ़ाई

ईशानी के माता-पिता ने कभी उस पर कोई विषय थोपने की कोशिश नहीं की। जब 10वीं में उसने 97.20% अंक प्राप्त किए थे, तो कई लोग उसे साइंस में जाने की सलाह दे रहे थे, लेकिन मां-बाप ने उसे उसी स्ट्रीम में आगे बढ़ने दिया जिसमें वह खुश थी। अब ईशानी का सपना है कि वह देश के किसी टॉप कॉलेज से साइकोलॉजी की पढ़ाई करे।

जानें पढ़ाई का सही तरीका

उसकी मां राजेश्वरी बताती हैं कि ईशानी ने पढ़ाई के लिए खुद एक शेड्यूल तैयार किया था। कमरे में कैलेंडर प्लानर लगाया, दिन की दिनचर्या बनाई और उसका पालन किया। वो पढ़ाई के साथ-साथ परिवार और दोस्तों के लिए समय भी निकालती थी और जरूरत पड़ने पर फिल्में देख कर रिलैक्स करती थी। उन्होंने कहा, "हमारी बेटी ने जो ठाना, वो करके दिखाया। अब हमारी जिम्मेदारी है कि उसके हर सपने में उसका साथ दें।" ईशानी कहती हैं कि उन्होंने स्कूल में पढ़ाए गए विषयों का रिवीजन समय पर किया, डाउट्स क्लियर किए, असाइनमेंट्स पूरे किए और पुराने प्रश्नपत्रों का अभ्यास किया।

बिना ट्यूशन किया टॉप
पिता शांतनु देबनाथ ने बताया कि ईशानी ने कभी किसी कोचिंग या ट्यूशन क्लास का सहारा नहीं लिया। वह स्कूल की पढ़ाई को ही गंभीरता से लेती थी और घर पर 3–4 घंटे नियमित पढ़ाई करती थी। अब उसका फोकस है कि वह टॉप कॉलेज में दाखिला लेकर साइकोलॉजी में करियर बनाए। इस साल CBSE 12वीं में जहां कुल पास प्रतिशत 88.39% रहा, वहीं गुजरात का रिजल्ट 92.96% तक पहुंचा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story