Bihar STET Admit Card 2025: बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड 11 अक्टूबर को होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड

X
bihar stet admit card 2025 date notice
Bihar STET Admit Card 2025 11 अक्टूबर को जारी होगा। BSEB ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। परीक्षा 14 अक्टूबर को सीबीटी मोड में होगी। जानें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका, परीक्षा पैटर्न और पासिंग मार्क्स।
Bihar STET Admit Card: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने Bihar STET Admit Card 2025 जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। उम्मीदवार 11 अक्टूबर 2025 से अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bihar-stet.com से डाउनलोड कर सकेंगे।
इस बार Bihar Secondary Teacher Eligibility Test (STET) की परीक्षा 14 अक्टूबर 2025 को सीबीटी (Computer-Based Test) मोड में आयोजित की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2025 का प्रवेश पत्र निर्गत करने एवं परीक्षा आयोजन के संबंध में आवश्यक सूचना।#Bihar#BSEB#BiharBoard#STET pic.twitter.com/ds6BrwZCyI
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) October 2, 2025
Bihar STET Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bihar-stet.com पर जाएं।
- होमपेज पर 'Bihar STET Admit Card 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड डालें।
- सभी विवरण चेक करने के बाद सबमिट करें।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- डाउनलोड करके प्रिंटआउट जरूर ले लें।
Bihar STET 2025 Exam Pattern
- परीक्षा सीबीटी मोड में होगी।
- कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- 100 प्रश्न विषय (Subject) से और 50 प्रश्न टीचिंग एप्टीट्यूड व अन्य कौशल से होंगे।
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
- समयावधि: 2 घंटे 30 मिनट।
Bihar STET 2025 Application Fees
- एक पेपर: ₹960 (General/BC/EWS), ₹760 (SC/ST/PH)।
- दोनों पेपर: ₹1440 (General/BC/EWS), ₹1140 (SC/ST/PH)।
- फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड से होगा।
Bihar STET 2025 Passing Marks
- General: 50%
- OBC: 45.5%
- EBC: 42.5%
- SC/ST: 40%
- PwD एवं महिलाएं: 40%
उम्मीदवार आवेदन और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
