AIBE 20 Answer Key 2025: आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख आज, जल्द जारी होगी फाइनल आंसर की

AIBE 20 Answer Key 2025
AIBE 20 Answer Key 2025: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) की अस्थायी आंसर की (Provisional Answer Key) पर आपत्ति दर्ज करने का मौका आज 10 दिसंबर 2025 (11:59 PM) तक उपलब्ध है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने यह ऑब्जेक्शन विंडो अपनी आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर सक्रिय की थी। उम्मीदवार आज अंतिम समय तक उन प्रश्नों पर चुनौती दे सकते हैं, जिनमें उन्हें त्रुटि लगती है।
AIBE 20 परीक्षा 30 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी, जबकि प्रोविजनल आंसर की 3 दिसंबर 2025 को जारी की गई थी।
AIBE 20 Answer Key 2025: महत्वपूर्ण तारीखें
- परीक्षा तिथि: 30 नवंबर 2025
- प्रोविजनल आंसर की जारी: 3 दिसंबर 2025
- ऑब्जेक्शन की आखिरी तिथि: 10 दिसंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)
- फाइनल आंसर की: जल्द जारी होगी
- AIBE 20 रिजल्ट: जनवरी–फरवरी 2026 के बीच जारी होने की संभावना
AIBE 20 Answer Key 2025 कैसे डाउनलोड करें?
आंसर की डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – allindiabarexamination.com पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर 'AIBE XX (20) Answer Key 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, स्क्रीन पर PDF फाइल खुल जाएगी।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट ले लें।
आंसर की डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक।
AIBE 20 Answer Key: आपत्ति कैसे दर्ज करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स का पालन करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – allindiabarexamination.com पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर 'Answer Key Challenge' लिंक पर क्लिक करें।
- फिर प्रश्नपत्र सेट चुनें, प्रश्न संख्या दर्ज करें, सही विकल्प बताएं और सहायक प्रमाण अपलोड करें।
- अब, हर प्रश्न पर आपत्ति के लिए ₹500 फीस का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
AIBE 20 Result 2025 कब जारी होगा?
BCI उम्मीदवारों द्वारा दर्ज आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की जारी करेगा। इसी के आधार पर AIBE 20 रिजल्ट जनवरी–फरवरी 2026 के बीच ऑनलाइन घोषित किया जाएगा।
