डॉली बिंद्रा ने राधे मां सहित 20 लोगों पर लगाया यौन शोषण का आरोप, मुंबई पुलिस से की शिकायत

डॉली बिंद्रा ने राधे मां सहित 20 लोगों पर लगाया यौन शोषण का आरोप, मुंबई पुलिस से की शिकायत
X
डॉली बिंद्रा ने अपने आरोपों की लिखित शिकायत मुंबई पुलिस के कमिश्नर और थाने में सौंपी है।

मुंबई. सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां पर अब उनकी परम शिष्या रहीं अभिनेत्री डॉली बिंद्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। डॉली बिंद्र ने कहा कि राधे मां ने उनसे किसी अजनबी के साथ सेक्स संबंध बनाने के लिए कहा था। इतना ही नहीं डॉली बिंद्रा ने अपने आरोपों की लिखित शिकायत मुंबई पुलिस के कमिश्नर और थाने में सौंपी है। जिसमें 20 लोगों पर आरोप लगाया गया है। अभिनेत्री डॉली बिंद्रा का दावा, 20 लोगों पर आरोप लगाया है।

दिल्ली पुलिस के सिपाही का वायरल हुआ वीडियो, शराब पीकर किया मेट्रो में सफर

डॉली ने कहा है कि मुंबई के राधे मां भवन में हर रोज ऐसे कांड होते हैं। जिसको बताया नहीं जा सकता है। इन लोगों की वजह से धर्म बदनाम हो रहा है। डॉली ने कहा कि उनके साथ भी अश्लील हरकत की गई है। राधे मां के बेटे और उनके एक सहयोगी ने भक्तों के सामने कपड़े उतारने जैसी हरकत की। अभिनेत्री ने कहा कि उनके दरबार में अश्लिलता का खुला खेल चलता है।

भारत आने से पहले सरताज अजीज की प्रेस कॉंफ्रेस, भारत को तीन डॉजियर सौंपने की कही बात

डॉली की शिकायत पर पुलिस ने फिलहाल जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है इस सिलसिले में भी राधे मां को पुलिस की पूछताछ का सामना करना पड़ सकता है। आपको रियलिटी शो बिग बॉस से चर्चा में आई डॉली बिंद्रा कभी राधे मां की पक्की भक्त थीं। कई बार तो टीवी चैनलों की डिबेट में वो राधे मां के लिए लड़ते हुए नजर आई हैं।

आतंकी नवेद को जम्मू तक लाने वाला ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, लश्कर के लिए करता है काम

नीचे की स्लाइड्स में पढें, खबर से जुड़ी अन्य जानकारी -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट
पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story