दिग्विजय सिंह ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा-किसान विरोधी काम कर रही है सरकार

नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि देश के अन्नदाता पर संकट केंद्र सरकार के कुशासन के कारण है। कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि वास्तव में मोदी सरकार अपनी ‘नमो’ नीति का पालन करती है जिसका अर्थ है ‘नो एग्रीकल्चर-माल गवर्नेंस ओनली’। दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और राजनाथ सिंह जैसे भाजपा के बड़े नेता खामोश हैं, ऐसा क्यों है?
राजनाथ सिंह बोले, गिलानी को पासपोर्ट देने में नहीं है कोई ऐतराज
अगर प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में राजग सरकार ने उपलब्धियां हासिल की हैं तो इन नेताओं को बताना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री कितने बड़े भ्रष्टाचार विरोधी हैं इसकी सच्चाई मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह सरकार का व्यापमं घोटाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल व्यापमं घोटाले की निष्पक्ष जांच के लिए कुछ समय पहले प्रधानमंत्री से मिला था लेकिन वे चुप्पी साध गए। दिग्विजय ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि ‘न खाता हूं और न ही खाने देता हूं’ तो फिर वे व्यापमं घोटाले की जांच पर खामोश क्यों हैं।
केंद्र सरकार के 1 साल के कामकाज पर बोले जेटली, पूरी दुनिया में बढ़ रहा है भारत का प्रभाव
दिग्विजय सिंह ने कहा कि बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने किसानों के लिए कृषि पर कर्ज की सीमा दी है। कृषि निर्यात में अचानक काफी कमी आई है। कृषि उत्पादन गिरा है। उन्होंने कहा कि ये सब मोदी सरकार के एक साल के शासनकाल का नतीजा है।
THE ECONOMIST ने बजाया PM मोदी का बैंड, जमकर की आलोचना-सराहना
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, और क्या कहा दिग्विजय सिंह -
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS