दिल्ली में अचानक बदला मौसम का मिजाज, 24 विमानों के बदले रूट

दिल्ली में अचानक बदला मौसम का मिजाज, 24 विमानों के बदले रूट
X
तेज गर्मी के बीच शुक्रवार की शाम राजधानी दिल्ली में तेज आंधी के साथ बारिश ने मौसम को और सुहावना कर दिया।

तेज गर्मी के बीच शुक्रवार की शाम राजधानी दिल्ली में तेज आंधी के साथ बारिश ने मौसम को और सुहावना कर दिया। अचानक मौसम में हुए इस परिवर्तन के कारण 24 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा है। सड़क पर वाहन चालकों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें- घोटालों के बाद सख्त हुआ RBI, तीन प्राईवेट बैंकों के CEO का बोनस रोका

मौसम में हुए इस बदलाव के कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर सड़क पर सफर तय करना पड़ा। राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में धूल भरी आंधी चली। पैदल चलने वालों को धूनल का सामना करना पड़ा।
बुधवार को दिल्ली के सफदरजंग में तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया था। गुरुवार को भी औसत तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। औसत न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 39.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पालम सबसे गर्म रहा।
स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले कुछ दिनों में मानसून पूर्व हलचलें तेज होंगी जो गर्मी से राहत दिलाएंगी। मध्य पाकिस्तान और पंजाब में इस समय चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
वहीं हरियाणा के रेवाड़ी में हल्की बूंदाबांदी के साथ ओले गिरने की भी सूचना है, जिससे गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story