AAP विधायक ने नामांकन पत्र में शैक्षणिक योग्यता के बारे में दी गलत जानकारी, मामला दर्ज

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |22 July 2018 5:41 AM IST
आप विधायक फतेह सिंह द्वारा नामांकन पत्र में अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे में गलत जानकारी देने के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आप विधायक फतेह सिंह द्वारा नामांकन पत्र में अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे में गलत जानकारी देने के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आज बताया कि 19 जुलाई को शहर की एक अदालत के निर्देश पर पूर्वोत्तर दिल्ली के नंदनगरी पुलिस थाने के गोकुलपुरी के रहने वाले पोलेराम (42) की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी।
सिंह के नामांकन पत्रों के अनुसार उन्होंने उत्तर प्रदेश बोर्ड से 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की और बाद में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री ली। पुलिस ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया कि यह गलत है।
पुलिस आप विधायक द्वारा जमा किये गये दस्तावेजों की जांच कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
विज्ञापन
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS