दिल्ली सिग्नेचर ब्रिज : मनोज तिवारी से धक्का मुक्की पर फिर घिरे केजरीवाल के विधायक, आरोपों पर दी सफाई

दिल्ली सिग्नेचर ब्रिज : मनोज तिवारी से धक्का मुक्की पर फिर घिरे केजरीवाल के विधायक, आरोपों पर दी सफाई
X
दिल्ली में यमुना नदी पर बना सिग्नेचर ब्रिज आज से आम जनता के लिए खुल दिया जाएगा। लेकिन इसके उद्घाटन के साथ ही नया विवाद खड़ा हो गया है। सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के दौरान धक्का-मुक्की पर आप विधायक अमानतुल्लाह खान निशाने पर हैं।

इस विवाद पर धक्का मुक्की पर आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा कि जब मनोज तिवारी मंच पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तब उन्होंने उन्हें रोका था। धक्का नहीं दिया।
अमानतुल्लाह ने कहा कि मनोज तिवारी मंच पर चढ़कर सीएम और डिप्टी सीएम पर हमला करने वाले थे। जिसकी वजह से उन्हें रोका गया था।
इससे पहले दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आरोप लगाया था कि उन्हें आप के एक विधायक ने गोली मारने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि मेरे साथ धक्का मुक्की करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान हो गई है। इस मामले पर एक्शन लिया जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बीते रविवार को ब्रिज का उद्घाटन किया था। इस ब्रिज से उत्तरी और उत्तरपूर्वी दिल्ली के बीच यात्रा का समय कम हो जायेगा। इस ब्रिज के ऊपर से शहर के विस्तृत मनोरम दृश्य का आनंद भी ले सकेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story