Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

विधानसभा सत्र: सौरभ भारद्वाज ने बताया कैसे होती है EVM में गड़बड़ी

सौरभ भारद्वाज ने कहा, EVM को टेम्पर किया जा सकता है।

विधानसभा सत्र: सौरभ भारद्वाज ने बताया कैसे होती है EVM में गड़बड़ी
X

आप से निलंबित कपिल मिश्रा के आरोपों के बाद आज जैसे ही दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। विपक्ष के लगातार हंगामा करने पर स्पीकर ने विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता को मार्शल के जरिए बाहर निकालवा दिया।

आप के सौरभ भारद्वाज सदन में EVM लेकर आए। उन्होंने ईवीएम के साथ टेम्परिंग करने का डेमो दिया। सौरभ ने दावा किया कि मेरे जैसा साधारण इंजीनियर भी ये मशीन टेम्पर कर सकता है। एमसीडी के पहले हमारे उम्मीदवारों को भी ये मशीन दिखाई गईं।

सदन में सौरभ ने मशीन ऑन की। इसका डिस्प्ले क्लियर हो गया। पहले ने झाड़ू दूसरे ने हाथी का बटन दबाया। तीसरे ने बीजेपी को वोट दिया। चौथे ने हाथ पर वोट दिया। पांचवे ने साइकिल पर दिया। यानी सभी को एक-एक वोट मिला। इसी सिलसिले को उन्होंने एक बार फिर दोहराया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story