गृहमंत्री राजनाथ सिंह एम्स में भर्ती, पेट में इंफेक्शन की है दिक्कत

नई दिल्ली. गृह मंत्री राजनाथ सिंह को बुधवार को एम्स में ऐडमिट किया गया। उन्हें पेट में इन्फेक्शन की वजह से भर्ती कराया गया है। डॉक्टर प्रमोद गर्ग की अगुवाई में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एम्स सूत्रों के अनुसार, पेट से संबंधित बीमारी की वजह से राजनाथ सिंह बुधवार को दिन में भी एम्स आए थे। डॉक्टरों से दिखाने के बाद वे चले गए थे। लेकिन शाम पौने आठ बजे के लगभग वह फिर से एम्स आए और इस बार डॉक्टर ने उन्हें ऐडमिट कर लिया।
उन्हें एम्स के न्यू प्राइवेट वॉर्ड की तीसरी मंजिल पर रखा गया है। सूत्रों का कहना है कि अभी उनकी स्थिति स्थिर है और बीमारी का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। एम्स के एक सीनियर डॉक्टर ने कहा कि तबीयत कुछ खराब है, इसलिए उन्हें ऐडमिट किया गया है। एम्स मीडिया की चेयरपर्सन डॉक्टर नीरजा भाटला ने इस मामले में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS