कपिल मिश्रा ने AAP के 3 विधायकों पर दर्ज कराया केस

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |3 Jun 2017 3:30 PM IST
केस दर्ज होने के बाद बढ़ सकती है अरविंद केजरीवाल की मुश्किल।
विज्ञापन
दिल्ली के पूर्व जल आपूर्ति मंत्री कपिल मिश्रा ने अपनी हत्या कराने को लेकर सिविल लाइंस थाने में आम आदमी पार्टी के तीन नेताओं पर केस दर्ज कराया है।
कपिल मिश्रा ने मदन लाल, अमानतुल्ला और जनरैल सिंह के खिलाफ दिल्ली विधानसभा के भीतर हत्या के प्रयास को लेकर केस दर्ज कराया है।
पूर्व आप नेता ने आरोप लगाया था कि 30 मई को जब दिल्ली विधानसभा के भीतर उन्हें बोलने नहीं दिया गया था।
उन्होंने कहा कि जब वह बोलने की कोशिश की तो उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के इशारे पर उनका गला दबा कर मारने की कोशिश की गई। इसके बाद मार्शलों ने उन्हें आप के विधायकों से बचाया था।
मिश्रा ने कहा कि उन्होंने कानून के जानकारों से कानूनी राय लेने के बाद केस दर्ज कराई है। वहीं माना जा रहा है कि पुलिस इस मामले में जल्द कार्रवाई कर सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
विज्ञापन
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS