दिल्ली विष्णु गार्डन: इमारत गिरने से 5 लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली विष्णु गार्डन: इमारत गिरने से 5 लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
X
पुलिस ने कहा कि भवन के मलबे में करीब 5-6 लोगों के दबे होने की आशंका है।
नई दिल्ली. पश्चिम दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके में शनिवार को चार मंजिला इमारत गिरने से पांच लोगों की मौत और अन्य आठ लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने कहा कि भवन के मलबे में करीब 5-6 लोगों के दबे होने की आशंका है।
मरने वालों में 4 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। बताया जा रहा है कि NDRF ने 12 लोगों को बाहर निकाला है। बिल्डिंग का मालिक बिरजू भी हादसे में घायल हुआ है। एक बच्ची के अभी भी फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मस्जिद ख्याला इलाके के सी ब्लॉक में भवन ढहने के स्थान पर दमकल की आठ गाड़ियां, राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) के दल, स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी राहत अभियान चला रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के ठीक बगल में बेसमेंट का काम चल रहा था, तभी अचानक पूरी बिल्डिंग गिर गई। एक अधिकारी ने बताया कि भवन के पास में एक नई इमारत बनाने के लिए खुदाई चल रही थी जिस कारण यह ढह गया। अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल पर भारी संख्या में भीड़ उमड़ने के कारण बचाव अभियान प्रभावित हुआ है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से संबंधित अन्य जानकारी-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2

  • Next Story