''आप'' विधायक पंकज पुष्कर को फिर विधानसभा से बाहर फिकवाया, दो दिन के लिए निलंबित

.jpg)
खारिज की मांग
इसपर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने उनके मांग को खारिज कर दिया और कहा कि यह समय प्रश्न काल का है। इस दौरान विधायक दिल्लीवालों से संबंधित बुनियादी समस्याएं उठाते हैं। ऐसे में आपका प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जा सकता है। बावजूद इसके पंकज पुष्कर अपनी मांग पर अड़े रहे।
होगी नाइंसाफी
विधानसभा अध्यक्ष ने पंकज पुष्कर को अपनी सीट पर बैठने को कहा, लेकिन पंकज पुष्कर ने कहा कि यदि उनकी बात को नहीं सुना गया तो गरीब बच्चों के साथ नाइंसाफी होगी।
अड़े रहे पुष्कर
गृहमंत्री सत्येंद्र जैन पंकज पुष्कर को सदन से बाहर करने का प्रस्ताव लाए जिसे सदन से पास कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने पंकज पुष्कर को दो दिनों के लिए सदन से बाहर करने का निर्देश दिया। बावजूद इसके पंकज पुष्कर अपनी मांगों पर अड़े रहे। ऐसे में मार्शल बुलाकर पंकज पुष्कर को सदन से बाहर कर दिया गया।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS