AAP को एक और झटका: MLA जरनैल सिंह हुए फरार

AAP को एक और झटका: MLA जरनैल सिंह हुए फरार
X
जरनैल सिंह पर दिल्ली नगर निगम (एमडीसी) दक्षिण के एक इंजीनियर के साथ पिछले दिनों मारपीट का आरोप लगा था।
नई दिल्ली. दिल्ली में सत्ता संभालने के बाद से ही आम आदमी पार्टी लगातार विवादों में घिर रही है। पार्टी में पद को लेकर जमकर हुई जूतमपैजार के बाद कुमार विश्वास के कारण पार्टी को विवादों का सामना करना पड़ा। अब ताजा मामले में आप के ही एक विधायक के फरार होने के आरोप लग रहे हैं। आप विधायक जरनैल सिंह को फरार घोषित कर दिया गया है।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह फरार है और उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गयी है। दिल्ली के तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक जरनैल सिंह पर दिल्ली नगर निगम (एमडीसी) दक्षिण के एक इंजीनियर के साथ पिछले दिनों मारपीट का आरोप लगा था।जिसके बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।
एमसीडी के कनिष्ठ अभियंता अजहर मुस्तफा ने आरोप लगाया था कि वह कृष्णा पार्क में एक अवैध निर्माण को ढहाने के लिए गए थे, लेकिन वहां के निवासियों ने इसका विरोध किया और स्थानीय विधायक को वहां ले आये। जिसके बाद विधायक ने कई लोगों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की और उन्हें अपना काम करने से रोका। इंजीनियर के मुताबिक उनके पास अवैध निर्माण को ढहाने के सभी जरूरी दस्तावेज थे लेकिन जनरैल सिंह ने सभी दस्तावेजों को फाड़ करके सड़क पर फेंक दिया। हालांकि जनरैल सिंह ने इन आरोपों से इन्कार किया था।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2

  • Next Story