पहली बार कांग्रेस विहीन रहेगी दिल्ली विधानसभा, कई नए चेहरे आएंगे नजर

पहली बार कांग्रेस विहीन रहेगी दिल्ली विधानसभा, कई नए चेहरे आएंगे नजर
X
मंगलवार को घोषित चुनावी नतीजों में कांग्रेस के सभी 70 उम्मीदवार बुरी तरह हार गए है।
विज्ञापन

नई दिल्ली.पहली बार दिल्ली विधानसभा का स्वरूप कांग्रेस विहीन नजर आएगा। नई सरकार के पहले दिन पहली बार बनने वाले कई अनोखे संयोग की गवाह बनेगी दिल्ली विधानसभा। यह पहला मौका होगा जब 130 साल पुरानी ऐतिहासिक पार्टी कही जाने वाली कांग्रेस का एक भी विधायक सदन में नजर नही आएगा।

'AAP' की सुनामी में उड़ीं सभी पार्टियां, आप को 67, बीजेपी को 3 सीट

मंगलवार को घोषित चुनावी नतीजों में कांग्रेस के सभी 70 उम्मीदवार बुरी तरह हार गए है। जबकि भाजपा इस अनहोनी स्थिति से बच गई है क्योंकि भाजपा इन चुनावों में महज तीन सीटो पर अपनी लाज बचाते हुए विधानसभा में अब भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने में कामयाब हुई है। बाबजूद इसके भाजपा अपनी चिरपरिचत विपक्ष की लाइन की सीटों पर शायद ही नजर आए। ऐसा इसलिए संभव हो सकता है कि भाजपा के पास विपक्षी दल बनने लायक आवश्यक सात सीटें भी नहीं है। ऐसी सूरत में विधानसभा में यह प्रथम अवसर हो सकता है जब कोई मुख्यविपक्ष दल व उसका नेता ना हो। सदन में लगी सभी सीटों पर एक साथ 67 सीटों पर एक ही दल आम आदमी पार्टी के विधायक बैठे नजर आएंगे यह संजोग भी पहली बार बन रहा है।

पहली बार दिखेंगे चेहरे

सदन में इस बार अधिकांश कई ऐसे चेहरे भी नजर आएंगे जो अपने जीवन में पहली बार विधानसभा में कदम रखेंगे और वह भी बतौर विधायक। 2015 की विधानसभा में ऐसा भी पहली बार होगा कि आप व भाजपा को छोड़ कोई अन्य दल अथवा आजाद उम्मीदवार विधायक के रूप में मौजूद नही होगा। सनद रहे कि आजादी के बाद पहली बार 1952 में चुनाव से लेकर 2013 तक सभी चुनावों में कांग्रेस के सदस्य चुनकर विधानसभा में पहुंचते रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव:दो बूथों पर फिर से हुआ मतदान

इनमें प्रथम विधानसभा चुनाव के समय तत्कालीन सीएम स्व. ब्रह्म प्रकाश भी कांग्रेसी थे। उस समय कुल 48 सदस्यों में से अकेले कांग्रेस के ही 39 सदस्य थे जबकि जन संघ के सदस्य भी थे। इसके बाद 1972, 1977 और 1983 के दिल्ली महानगर पालिका परिषद व उसके बाद के चुनावों मे भी कांग्रेस बहुमत के साथ विधानसभा में अपनी जबरदस्त मौजूदगी दर्ज करवाती रही है। इसके बाद विधानसभा के गठन के बाद 1993 में चुनाव के बाद सदन में कांग्रेस 14 विधायकों सहित विपक्षी दल के रूप में मौजूद रही।

विज्ञापन

नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर -

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2

  • विज्ञापन
    Next Story
    विज्ञापन