बिहार में नक्सलियों से मुठभेड़ में गई CRPF के अफसर की जान, सेना ने सात संदिग्ध लिए हिरासत में

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ के जवानों की ओर से लखारी गांव स्थित जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान उनका नक्सलियों से सामना हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कई घंटों तक गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों सहित सात संदिग्धों को पकड़ा है। इनमें से एक जोनल कमेटी कमांडर सिद्धू कोड़ा की पत्नी रीना है। पकड़े गए नक्सलियों के पास से बोल्ट एक्शन राइफल, 12 बोर की बंदूक व पुलिस से लूटे गए पिस्टल भी बरामद हुए हैं।
झा का परिवार नई दिल्ली में रहता है। घटना की सूचना मिलते ही शहीद की पत्नी वीनू झा, बेटी कीर्ति (11) व बेटा शौर्य (08) दिल्ली से रांची होते हुए धनबाद (झारखंड) पहुंचे। झा का अंतिम संस्कार धनबाद में ही किया जाएगा। उनका पुश्तैनी घर धनबाद के गांधी नगर इलाके में है। उनके शहीद होने की खबर आते ही वहां शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि, उनके परिजनों ने उनकी शहादत पर गर्व जताया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS