कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आप वालंटियर पर किया हमला

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आप वालंटियर पर किया हमला
X
कुमार विश्वास ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव में उनकी पार्टी को मिल रहे समर्थन से बौखला कर गुंडा्रगर्दी पर उतर आए हैं।
अमेठी. आम आदमी पार्टी ने शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अपने कार्यकर्ताओं को पीटने का आरोप लगाया है। आप के अनुसार गौरीगंज के तिकरिया औद्योगिक क्षेत्र में उनके प्रचार वाहन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित हमला किया। उनके कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई की। आप के प्रवक्ता पंकज शुक्ला के अनुसार कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज थाने के तिकरिया औद्योगिक क्षेत्र में उनकी पार्टी के प्रचार वाहन को नुकसान पहुंचाया और पेट्रोल पंप के पास उनके कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी। गौरीगंज के थाना प्रभारी रतन सिंह ने कहा कि वो मामले पर नजर रखे हुए हैं। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेठी से आप के प्रत्याशी कुमार विश्वास ने प्रेस ट्रस्ट से कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव में उनकी पार्टी को मिल रहे समर्थन से बौखला गए हैं और गुंडा्रगर्दी पर उतर आए हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2

  • Next Story