दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने लगाया पुराने चेहरों पर दांव, अब तक 49 उम्मीदवारों की घोषणा

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने लगाया पुराने चेहरों पर दांव, अब तक 49 उम्मीदवारों की घोषणा
X
दिल्ली विधानसभा चुनाव में वापसी के लिए कांग्रेस अपने पुराने चेहरों पर फिर से दांव लगा रही है।
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में वापसी के लिए कांग्रेस अपने पुराने चेहरों पर फिर से दांव लगा रही है। पार्टी द्वारा जारी की गई दूसरी लिस्ट में महाबल मिश्रा, अजय माकन जैसे पुराने चेहरे को मौका दिया गया है। लोकसभा चुनाव में हारने के बाद कांग्रेस ने इन्हें विधानसभा भेजने की तैयारी की है। बुधवार को सार्वजनिक की गई दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने 25 उम्मीदवारों की घोषणा की है।
अब तक 49 नामों की घोषणा हो चुकी हैं। इनमें 14 विधानसभाओं में चेहरे बदल गए हैं। 2013 में हुए विधानसभा में इनका बेहतर प्रदर्शन नहीं रहा था। हालांकि आप के आने के बाद यह सभी तीसरे स्थान पर रहे थे। 2013 के विधानसभा में कांग्रेस ने बुराड़ी से दीपक त्यागी को, मुंडका से नरेश कुमार को किराड़ी से अमित मलिक को, रोहिणी से के के वाधवा को टिकट दिया गया है।
शालीमार बाग से नरेश कुमार गुप्ता को, सदर बाजार से राजेश जैन को, जनकपुरी से रागिनी नायक को, द्वारका से तस्वीर सौलंकी को, नजफगढ़ से कंवल सिंह यादव को, दिल्ली कैंट से अशोक कुमार को, मालवीय नगर से किरण वालिया को, आर के पुरम से बरखा सिंह शुक्ला को, देवली से अरविन्द सिंह को, त्रिलोकपुरी से हरनाम सिंह को टिकट दिया था। इन चुनाव में सभी का टिकट काट दिया गया है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, विधानसभा सीटवाइज उम्मीदवारों के नाम-

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2
  • 3
  • 4

  • Next Story