कांग्रेसी नेता ने राहुल-प्रियंका को बताया पैराशूट नेता और जोकरों का एमडी

कांग्रेसी नेता ने राहुल-प्रियंका को बताया पैराशूट नेता और जोकरों का एमडी
X
भवंरलाल ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस सर्कस के एमडी है।

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस उपाध्य क्ष राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी की मुसीबतें बढ़ने लगी है। कई पूर्व मंत्री और सहयोगी पार्टियां अभी तक राहुल गांधी और उनके काम के तरीके पर सवाल खड़ा कर रहे थे लेकिन अब पार्टी के एक सीनियर नेता ने प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा है। राजस्थान में पार्टी के विधायक ने राहुल और प्रियंका दोनों पर हमला बोला है। राजस्थान से कांग्रेस के विधायक भंवर लाल शर्मा ने कहा है कि पार्टी के शीर्ष नेताओं को अब राहुल-प्रियंका के अलावा भी सोचना चाहिए। उन्होंने कहा, 'प्रियंका लाओ..राहुल लाओ..कुछ और भी सोच लो। और भी सीनियर लीडर हैं पार्टी में।'

भंवर लाल ने कहा कि पार्टी के ऊपर नेताओं को थोपा जाना नहीं चाहिए। यही नहीं, उन्होंने कांग्रेस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि पार्टी के भीतर लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले केरल के वरिष्ठ कांग्रेस टी एस मुस्तफा ने राहुल गांधी की आलोचना की थी और उनके बजाय प्रियंका गांधी को पार्टी की कमान सौंपने की वकालत की थी। इस बयान के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने मुस्तफा को निलंबित कर दिया था।
केरल कांग्रेस के सीनियर नेता टीएच मुस्तफा ने राहुल गांधी को 'जोकर' करार देते हुए कहा कि अगर राहुल पार्टी में पदों से खुद इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें हटा देना चाहिए। केरल सरकार में 1991 से 1995 के बीच फूड मिनिस्टर रहे मुस्तफा ने कहा कि अब राहुल की जगह उनकी बहन प्रियंका को कांग्रेस की कमान सौंपनी चाहिए।
नीचे की स्‍लाइड्स में जानि‍ए, आगे क्या कहा मुस्तफा ने -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story