मनमोहन सिंह के समर्थन में उतरीं सोनिया गांधी, पूर्व पीएम को बताया ईमानदार इंसान

X
By - haribhoomi.com |11 March 2015 6:30 PM
मनमोहन सिंह को आरोपी बनाए जाने पर बीजेपी ने कहा है कि आदेश से साबित हो गया है कि घोटाले के पीछे कांग्रेस ही है
नई दिल्ली. कोयला घोटाले में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को आरोपी बनाये जाने के बाद कांग्रेस मनमोहन सिंह के समर्थन में एकजुट हो गई है। इस मामले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि पूरी कांग्रेस पार्टी मनमोहन सिंह के साथ खड़ी है।
गुरुवार की सुबह सोनिया गांधी के साथ मार्च निकालते हुए पार्टी के लगभग सभी बड़े नेता मनमोहन सिंह के घर पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री से मिले और कहा कि पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ गुलाम नबी आजाद, कुमारी शैलजा, जयराम रमेश, आनंद शर्मा जैसे बड़े नेता शामिल हुए।
सोनिया गांधी ने कहा कि मनमोहन सिंह पूर्व प्रधानमंत्री है और पूरी दुनिया में उनका सम्मान है। उन्होंने पारदर्शी तरीके से काम किया और पार्टी इस कानूनी लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगी। उनकी ईमानदारी और निष्पक्षता पर पूरी दुनिया में कोई सवाल नहीं उठा सकता। कांग्रेस पार्टी किसी भी हालात में झुकने वाली नहीं है।
मामले में आगामी रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज पार्टी के बड़े नेताओं की बैठक बुलाई थी। ये बैठक कल पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पटियाला कोर्ट से मिले समन के लिए की जा रही है, इस बैठक के बाद पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय से मनमोहन सिंह के आवास तक पैदल मार्च किया। ये बैठक मनमोहन सिंह के प्रति समर्थन दिखाने के लिए किया जा रहा है।
हम आपको बता दें दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बुद्धवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला घोटाले में आरोपी बनाने का आदेश दिया है कोर्ट ने मनमोहन को आरोपी के तौर पर समन भेजा है और 8 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। मनमोहन सिंह को आरोपी बनाए जाने पर बीजेपी ने कहा है कि आदेश से साबित हो गया है कि घोटाले के पीछे कांग्रेस ही है जबकि पूर्व प्रधानमंत्री को आरोपी बनाए जाने पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा है कि जो भी घोटाले हुए वो बीजेपी शासित राज्यों में ही हुए हैं और यही राज्य नीलामी का विरोध कर रहे थे।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, कौन-कौन उतरा मनमोहन सिंह के समर्थन में ? -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS