सीएम के मांगे बगैर ही झारखंड को मिलेंगे 400 करोड़ रुपये: पीएम मोदी

X
By - haribhoomi.com |20 Aug 2014 6:30 PM
पृथ्वीराज चौहान ने पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने से किया इनकार।
रांची. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रेज लोगों के सिर से उतर नहीं रहा है। एक तरफ हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बोलने पर लोगों ने हूटिंग शुरू करने से वे नाराज हो गए थे वहीं यही नजारा रांची में भी नजर आया। झारखंड में एक जनसभा में शिकरत करने पहुंचे मोदी के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बोलना शुरू किया तो लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। इसके बाद पीएम ने हाथ हिलाकर लोगों से शांत होने का इशारा किया।
पीएम ने कहा कि मैं यहां आपका कर्ज चुकाने आया हूं। झारखंड को गुजरात से भी आगे लाना है। पीएम ने कहा कि झारखंड देश का अंधेरा दूर करेगा। साथ ही उन्होंने ट्रांसमिशन लाइन के जरिए बदलाव की भी बात कही। साथ ही पीएम ने कहा कि झारखंड के विकास के लिए 400 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। पीएम ने पूर्व के राज्यों को पाइपलाइन के द्वारा गैस पहुंचाने की भी बात कही।
मोदी ने जनता से कहा कि, झारखंड अब 14 साल का हो गया। परिवार में भी इस उम्र में बच्चे की स्पेशल केयर की जाती है, डिवेलपमेंट की उम्र होती है यह। आपको तय करना है जब झारखंड 18 साल का हो, तब कैसा होना चाहिए।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान नागपुर में मोदी के साथ मंच साझा नही करेंगे। नागपुर में गुरुवार को नरेंद्र मोदी और पृथ्वीराज चौहान की सम्मिलित सभा होने वाली थी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा शोलापुर में 16 अगस्त को मोदी की ओर से नेशनल हाइवे-9 के उद्घाटन करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमेंं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को उस वक्त अपना भाषण बीज में ही छोड़ना पड़ा जब लोगों ने हूटिंग शुरु कर दी और मोदी के पक्ष में नारे लगाने लगे। इस घटना के बाद के बाद पृथ्वीराज चौहान के मंच न साझा करने की खबर आ रही है। हांलाकि भाजपा के कार्यकर्ताओं इन अटकलों से साफ इनकार किया है। जबकि विपक्षी पार्टियां इसे भाजपा की सोची समझी साजिश बता रही है।
झारखंड की सत्ताधारी जेएमएम ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर आगाह किया है कि रांची के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुड्डा जैसी हूटिंग नहीं होनी चाहिए। बिहार के सीएम जीतन राम मांझी पहले ही अपना विरोध जता चुके हैं।
यह पहला वाक्या नहीं जब भाजपा शासित राज्यों में नेताओं को हुटिंग का सामना करना पड़ा हो। कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले किसी मुख्यमंत्री की ऐसे किसी प्रधानमंत्री के सामने बेइज्जती नहीं की गई और मोदी के इस मामले पर शांत रहने और सभा में पृथ्वीराज चौहन के खिलाफ हंगामा करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर कोई कार्यवाही न करने के कारण कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता ने नाराजगी व्यक्त की।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, क्या हुआ था हरियाणा के मुख्यमंत्री हुड्डा के साथ -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS