सीएम मनोहरलाल खट्टर का ऐलान, एचएसएससी करेगा भर्ती बिना एंटरव्यू

X
By - haribhoomi.com |23 Oct 2015 6:30 PM
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ग्रुप-डी की भर्तियों में इंटरव्यू खत्म किए जाएगा।
चंडीगढ़. सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ग्रुप-डी की भर्तियों में इंटरव्यू खत्म किए जाएंगे। ताकि सरकारी नौकरियों में और अधिक पारदर्शिता व निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।

अब से आगे ग्रुप डी के पदों पर सभी भर्तियां हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा ही की जाएंगी। सीएम ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस पर किए गए वादे पर आगे बढ़ते हुए सरकार ने ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार की पद्धति समाप्त करने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें : पब्लिक रिलेशन में बनाना है करियर, तो इन जगहों से करें कोर्स
सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में यहां आयोजित एक बैठक में यह निर्णय लिया गया। भर्ती की नई प्रणाली से भर्ती प्रक्रिया में स्वनिर्णय और भ्रष्टाचार खत्म होगा। बैठक में मुख्य सचिव डी.एस.ढेसी, प्रधान सचिव संजीव कौशल, विश्ेाष प्रधान सचिव आर.के.खुल्लर, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS