जम्मू में बादल फटने से दो बच्चों की मौत, MP में भी बारिश का कहर जारी

जम्मू में बादल फटने से दो बच्चों की मौत, MP में भी बारिश का कहर जारी
X
MP के विदिशा, रायसेन, शाजापुर, हरदा, बैतूल और सीहोर जिलों में गुरुवार से लगातार हो रही बारिश, शनिवार सुबह तक जारी रही।
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर सहित भारत के कई हिस्सों में बारिश जमकर कहर बरपा रही है। जम्मू के बालटाल में बादल फटने से दो बच्चों की मौत हो गई है। बालटाल कस्बे में शुक्रवार देर रात बादल फटने से अमरनाथ यात्रा के बेस कैंप में पानी भर गया। इसके चलते यात्रा पर भी असर पड़ा है। श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे को भी बंद कर दिया गया है। शनिवार सुबह तक बालटाल इलाके से 780 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इसमें कई अमरनाथ यात्री भी हैं। जोजिला दर्रे में सड़कों को भी नुकसान हुआ है। गांदरबल जिले की पुलिस के मुताबिक, 'शनिवार सुबह दो बच्चों की लाश मिली है। एक लाश 13 साल की लड़की और दूसरी 12 साल के लड़के की है।
वहीं, मध्य प्रदेश में पिछले कई दिनों से हुई भारी बारिश के बाद कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यहां के राजगढ़ जिले में दो लोग बाढ़ के पानी में बह गए। उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। करीब एक सप्ताह से हो रही बारिश के कारण मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं।
राजगढ़ जिले में दो लोगों के बाढ़ में बह जाने की खबर है। विदिशा, रायसेन, शाजापुर, हरदा, बैतूल और सीहोर जिलों में गुरुवार से लगातार हो रही बारिश, शनिवार सुबह तक जारी रही। इस वजह से नर्मदा, बेतवा, शिप्रा, चंबल सहित राज्य की अधिकांश नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने भी अगले तीन दिन तक पूरे प्रदेश में लगातार भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।

नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर -

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story