रक्षाबंधन के लिए चॉकलेट से सज गईं दुकानें, खतरे में मिठाई का अस्तित्व

X
By - haribhoomi.com |23 Aug 2015 6:30 PM
एक वक्त था जब मुंह मीठा करने के लिए गुड़ या चीनी का प्रयोग किया जाता था।
नई दिल्ली. पारम्परिक त्योहारों में अब विदेशी बाजार भी अपनी जगह बनाता जा रहा है। देशी त्यौहारों में विदेशी सामानों का उपयोग स्टेटस सिंबल माना जा रहा है। इससे रक्षाबंधन भी इस बार अछूता नहीं बचा है। मिठाई की दुकानों पर चॉकलेट ने अपनी जगह बनाई है। शहर में मिठाई के बड़े प्रतिष्ठानों पर कई कंपनियों के चॉकलेट भी मिलेंगे। जिससे मुंह मीठा कराकर बहनें अपने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधेंगी।
एक वक्त था जब मुंह मीठा करने के लिए गुड़ या चीनी का प्रयोग किया जाता था। इसके बाद हर त्योहार पर बाजार से मिठाइयां आ जाती हैं। रक्षाबंधन पर मिठाइयों से मुंह मीठा कराने की परम्परा में अब चॉकलेट भी शामिल हो रही है। होली में गुझिया के साथ, दीवाली में मिठाई के साथ, ईद पर सेंवई के साथ अब चॉकलेट को भी उपहार में देने की परम्परा चल पड़ी है। यही नहीं चॉकलेट कंपनियों ने भी लोगों के जेब के हिसाब से पैकेट तैयार करने शुरू किए हैं।
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन स्पेशल: एक आदर्श भाई था रावण
बाजार में घर ले जाने के लिए अलग और उपहार में देने के लिए आकर्षक तरह से पैक किए गए चॉकलेट मिलते हैं। रक्षाबंधन पर रक्षासूत्र बांधने के बाद हर बहन अपने भाई का मुंह जरूर मीठा कराती है। इससे हर घर में मिठाई भी पहुंचती है। इसके चलते अब मिठाई की दुकानों पर चॉकलेट के पैकेट बिकने लगे हैं।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, अन्य जानकारी-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS