चुमार में फिर लौटे चीनी सैनिक, पाकिस्तान से घुसपैठ की तैयारी में 200 आतंंकी

X
By - haribhoomi.com |18 Sept 2014 6:30 PM
रविवार को करीब सौ भारतीय सैनिकों को 300 चीनी सैनिकों ने घेर लिया था और चार दिनों से अवैध रूप से जमे हुए थे।
चुमार. एक तरफ लद्दाख के चुमार में चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ कर डेरा डाल रखा है वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की तरफ से 200 हथियार बंद आतंकवादी घुसपैठ की फिराक में हैं। हाल में आई बाढ़ के बाद कश्मीर घाटी में आतंकियों की घुसपैठ के कई प्रयास सुरक्षा बलों द्वारा विफल किए जाने के बावजूद भारी हथियारों से लैस लगभग 200 आतंकी भारत में घुसपैठ के लिए नियंत्रण रेखा के पार इंतजार कर रहे हैं।
श्रीनगर के 15 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा ने बताया कि नियंत्रण रेखा के पार भारी हथियारों से लैस लगभग 200 आतंकी कश्मीर घाटी में दाखिल होने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पार के घुसपैठियों ने कश्मीर घाटी में हाल ही में आई बाढ़ का फायदा उठाने की कोशिश की लेकिन सेना ने उनके प्रयासों को विफल कर दिया।
चीनी सैनिक मोदी जिनपिंग की मुलाकात के बाद भी भारतीय सीमा में घुसने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा खबरों के अनुसार चीनी सैनिक शनिवार को भी भारतीय सीमा में चार पांच किलोमीटर अंदर तक देखे गए हैं। एक दिन पहले ही सैनिकों को जिनपिंग ने पीछे हटने का आदेश दिया था। इसके बाद भी बताया जा रहा है कि सैनिक वहां से हटे नहीं हैं बल्कि उनकी जगह नए सैनिक बदले गए हैं। ये सैनिक अभी भी भारतीय सीमा में जमे हुए हैं। बताया जा रहा है कि इन्होंने एक पहाड़ी पर ठिकाना जमा रखा है।
बताया जा रहा है कि ये लगभग एक हजार की संख्या में हैं। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की वार्ता के कुछ ही घंटे बाद चीन के सैनिकों ने लद्दाख के चुमार में भारतीय इलाके से पीछे हटना शुरू कर दिया था। लेकिन चीनी सेना के वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पूरी तरह पीछे हो जाने की पुष्टि नहीं हो पाई थी। डेमचोक में अभी भी गतिरोध बना हुआ है।
पिछली घटना के बारे में बताया जाता है कि चीनी एलएसी के उस पर अपने क्षेत्र में सड़क बना रहे थे लेकिन रविवार को उसके कामगार भारतीय क्षेत्र में घुस गए। विरोध करने पर करीब सौ भारतीय सैनिकों को 300 चीनी सैनिकों ने घेर लिया था और चार दिनों से अवैध रूप से जमे हुए थे। गुरुवार तक चीनी सैनिकों की संख्या बढ़कर 1000 के करीब हो गई थी।
सैनिकों के लिए हेलिकॉप्टरों से खाने के पैकिट तक गिराए गए। इसके बाद भारत ने भी अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा दी। इससे तनाव काफी बढ़ गया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 9:45 बजे चीन के सैनिक लौटने लगे। इसके बाद भारत ने भी अपने सैनिकों की संख्या घटा दी, लेकिन पैनी नजर रखी जा रही है क्योंकि वास्तविक नियंत्रण रेखा के नजदीक चीन की आर्मी ने कैंप लगा रखे हैं। हालात की आज समीक्षा की जाएगी।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, जिनपिंग ने घुसपैठ मामले को नहीं दी ज्यादा तवज्जो-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS