जानिए दलाई लामा के उत्तराधिकारी को मानने से क्यों इंकार कर रहा है चीन

बीजिंग. चीन ने रविवार को कहा कि दलाई लामा अवतार प्रक्रिया के जरिए अपने उत्तराधिकारी की पुष्टि करने के उसके अधिकार से इनकार नहीं कर सकते हैं। वहीं सरकार ने तिब्बत में व्यापक स्वायतत्ता की उनकी मांग की निंदा करते हुए इसे संवेदनशील हिमालयी राज्य की प्रगति में अवरोध बताया है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) तिब्बत स्वायत्त क्षेत्रीय समिति के सदस्य नोरबू दोनदुप ने बताया कि यह मायने नहीं रखता कि दलाई लामा क्या कहते या करते हैं। वह नये अवतार की केंद्र सरकार के पुष्टि करने के अधिकार से इनकार नहीं कर सकते।
तो इसलिए देता है पाकिस्तान, भारत को बार-बार युद्ध की धमकी
उन्होंने बताया कि 2007 में धार्मिक मामलों के राजकीय प्रशासन ने एक दस्तावेज जारी कर स्पष्ट रूप से इस सिलसिले में मौजूदा नियमों का जिक्र किया था। अधिकारी ने न्यूयार्क टाइम्स से दलाईलामा के एक साक्षात्कार पर प्रतिक्रिया में यह बात कही। दलाई ने कहा था कि सीपीसी का मानना है कि उन्हें अवतार प्रणाली की कहीं अधिकारी जानकारी है। दोनदुप ने 1995 में वसीयत में पंचेन लामा को नामित कर ऐतिहासिक संधियों का उल्लंघन करने का भी दलाई लामा पर आरोप लगाया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS