चीन ने बुर्का और दाड़ी पर लगाया बैन, लोगों में नाराजगी

चीन ने बुर्का और दाड़ी पर लगाया बैन, लोगों में नाराजगी
X
चीन के इस कदम को मुलसमानों के विरूद्ध बताकर सरकार के इस कदम की आलोचना की जा रही है।
बीजिंग. आतंकवादी और उग्रवादी घटनाओं पर विराम लगाने के लिए कई देश बुर्का और दाढ़ी को बैन कर रहे हैं। इसी लिस्ट में चीन का नाम भी जुड़ गया है। बुर्का और दाढ़ी समेत कुछ और पहनावों पर बैन लगाने वाले देशों में अब चीन के शामिल हो जाने से उसकी आलोचनाएं हो रही हैं।
चीन ने सबसे पहले यह पहल सिनजियांग में की है। पश्चिमी चीन में सिनजियांग शहर बसा हुआ है। यहां मुस्लिमों की जनसंख्या अन्य समुदाय के लोगों से ज्यादा है। चीन अपने इस प्रांत को अशांत प्रांत घोषित कर चुका हैं। सिनजियांग में शांती व्यवस्था और आतंकी हमलों पर रोकथाम के लिए यह फैसला लिया है। चीन की शहरी बसों में बुर्का ओढ़ने वाली महिलाओं तथा दाढ़ी रखने वाले पुरूषों के चढ़ने पर रोक लगा दी है।
सुरक्षा के लिहाज से उठाए चीन के इस कदम को मुलसमानों के विरूद्ध बताकर सरकार के इस कदम की आलोचना की जा रही है। इसे उनके प्रति भेदभाव की नीति के रूप में देखा जा रहा है। सिनजियांग मुसलमानों की बहुलता वाला प्रान्त है और वहां रहने वाले मुसलमान तुर्री भाषा बोलते हैं।

नीचे की स्लाइड्स में जानिए, हिन्दुओं और बुद्ध के अनुयायियों को इस बैन से रखा गया है दूर-

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story