चीन दंपत्ति को मिली दो बच्चे पैदा करने की सशर्त मंजूरी

बीजिंग. चीन अब दशकों पुरानी चली आ रही एक बच्चा नीति में ढील देने की सोच रहा है। अब यदि दंपति में से कोई भी अपने माता-पिता की इकलौती संतान होगा तो उस दंपति को दो बच्चे पैदा करने की अनुमति होगी। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) ने शुक्रवार को इस संबंध में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
सीपीसी की केंद्रीय समिति की नौ नवंबर से 12 नंवबर के बीच हुई 18 बैठक के दौरान इस संबंध में महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।अब चीन इस नई नीति को सरकारी मूल नीति के साथ लागू करेगा। बयान में कहा गया है कि जन्म नीति को चीन के दीर्घकालिक जनसंख्या विकास के अनुसार समायोजित और सुधार किया जाएगा।
चीन में 1970 के दशक के अंत में जनसंख्या की अंधाधुंध वृद्धि को रोकने के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण की नीति को लागू किया गया. इसके अनुसार शहरी दंपतियों को एक और ग्रामीण दंपतियों को दो बच्चे पैदा करने की अनुमति थी। बाद में इस नीति में संशोधन किया गया और दंपतियों के अपने माता-पिता की इकलौती संतान होने पर उनको दो बच्चे पैदा करने की अनुमति दी गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS