तकनीकी खराबी के कारण नहीं भर पाई उड़ान, एयरपोर्ट पर फंसे रहे 51 यात्री

X
By - टीम डिजीटल/हरिभूमि रायपुर |7 Dec 2018 6:22 AM
रायपुर से भोपाल और जयपुर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण रद्द हो गई। इससे 51 यात्री बहुत समय तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे। हालांकि कुछ लोगों को दूसरी फ्लाइट से गंतव्य स्थान तक भेजा गया, जबकि बहुत से लोगों ने अपनी यात्रा ही रद्द कर दी।
रायपुर से भोपाल और जयपुर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण रद्द हो गई। इससे 51 यात्री बहुत समय तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे। हालांकि कुछ लोगों को दूसरी फ्लाइट से गंतव्य स्थान तक भेजा गया, जबकि बहुत से लोगों ने अपनी यात्रा ही रद्द कर दी।
राजधानी से एयर इंडिया की 9आई684 फ्लाइट शाम 5.45 को उड़ान भरने वाली थी। यह फ्लाइट शाम 7.25 को भोपाल पहुंचती और भोपाल से रात 8 बजे उड़कर 9.15 बजे जयपुर पहुंचने वाली थी। लंबे अंतराल बाद बीते अक्टूबर में तीन राज्यों को जोड़ने वाली यह फ्लाइट शुरू हुई थी।
आज उड़ान भरने से पहले अचानक तकनीकी खराबी के कारण उड़ान नहीं भर पाई। आज इस फ्लाइट से 51 यात्री रवाना होने वाले थे। वे निर्धारित समय से पहले एयरपोर्ट पहुंच गए थे। अचानक उड़ान रद्द होने से अधिकतर यात्री परेशान रहे।
कुछ को आवश्यक कार्य था, किसी को जॉब के सिलसिले से जाना था, तो किसी को बिजनेस के सिलसिले से यात्रा करनी थी। कोई अपने पारिवारिक कार्य से जा रहा था। भोपाल के कुछ यात्री दूसरी फ्लाइट से जाने के लिए तैयार हो गए।
एयरपोर्ट अथॉरिटी के डॉयरेक्टर राकेश सहाय ने बताया कि सभी यात्रियों से निवेदन किया गया कि वे दूसरी फ्लाइट से अपने गंतव्य स्थान तक जा सकते हैं। इनमें कुछ ने हामी भरी, तो कुछ ने जाने इनकार कर दिया और एयरपोर्ट से लौट गए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS