फर्जी कमांडेंट ने विधवा से शादी कर वसूले डेढ़ लाख रुपए

सीआरपीएफ का असिस्टेंट कमांडेंट बनकर महिला से ठगी करने वाले जालसाज को माना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे बुधवार को शिवनी गांव के पास से पुलिस ने पकड़ा। जालसाज ने फर्जी कमांडेंट बनाकर पहले शिक्षाकर्मी को प्रेम जाल में फंसाया। बीते साल आर्य समाज मंदिर में शिक्षाकर्मी से शादी की। इसके दो महीने में शिक्षाकर्मी और उसकी मां से उसने लाखों रुपए ले लिए। अब महिला को रखने से इनकार कर दिया है।
ये भी पढ़ें- ITBP जवान को ससुराल वालों ने बनाया बंधक, 2 स्टेट की पुलिस भी नहीं ढूंढ सकी
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है, आरोपी मंदिरहसौद के शिवनी गांव निवासी कृतलाल धीवर ने खुद को सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बताकर पीड़िता से शादी की थी। उसके पास से फर्जी आईकार्ड और मोहर मिले हैं। उसे गिरफ्तार किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS